एक सऊदी प्रिंस ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को तुरंत हथियार पहुंचाने पर बल दिया। रिपोर्ट के अनुसार एक सऊदी प्रिंस मुतअब बिन अब्दुल्लाह ने सीरियाई सरकार के विरोधी आतंकवादी समूहों के लिए आपात स्थिति में हथियारों की आपूर्ति पर बल दिया है।
उन्होंने अमेरिका से अनुरोध किया है कि सीरियाई सरकार के विरोधी गुटों को हथियार की आपूर्ति करने के साथ ही आवश्यक ट्रेनिंग भी दी जाए। प्रिंस मुतअब बिन अब्दुल्लाह ने इलाक़े में सीरिया के संकट के प्रभाव की ओर भी इशारा करते हुये कहा सीरिया मुद्दा इस समय अमेरिकी अधिकारियों की प्राथमिकताओं में शामिल है।
दूसरी ओर लेबनान के एक प्रमुख विद्वान “नेज़ाल हमादा” का कहना है कि सऊदी अरब जायोनी सरकार के भरोसे पर सीरिया के संकट के राजनीतिक समाधान के विरोध के संदर्भ में राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है लेकिन सीरिया में बश्शार असद की सरकार के पतन के मामले में सबसे ज़्यादा नुकसान आले सऊद सरकार को पहुंचेगा।
गौरतलब है कि शहाज़दा मुतअब का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सऊदी राजा शाह अब्दुल्लाह की ओर से दाइश आतंकवादी गिरोह में शामिल सऊदी नागरिकों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई किए जाने के आदेश से संबंधित खबरों की चर्चा की जा रही है।
3 दिसंबर 2014 - 17:22
समाचार कोड: 655757